Edited By : Sonu | Jun 11, 2025, 4:20:00 PM
Patna Double Decker Bridge: पटना के अशोक राजपथ पर अब आप डबल डेकर फ्लाईओवर का आनंद ले सकेंगे। इसका बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। कारगिल चौक के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पर नीतीश कुमार ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने कारगिल चौक से साइंस कॉलेज और साइंस कॉलेज से कारगिल चौक तक डबल डेकर फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
वहीं, इस डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लागत 422 करोड़ है। इस पुल की कुल लंबाई 2.2 किमी है। इस फ्लाईओवर का पहला स्तर 1.5 किमी लंबा होगा, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक फैला होगा, यह नीचे का भाग होगा, जबकि दूसरा स्तर 2.2 किमी लंबा होगा, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बना है। यह सबसे ऊपर का भाग है।
जबकि, फ्लाईओवर का ऊपरी डेकर गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की तरफ जाने के लिए है। नीचे का डेकर पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ जाने के लिए है। डबल डेकर फ्लाईओवर का कार्य प्रारंभ जनवरी, 2022 में हुआ था। उद्घाटन समारोह में पहुंचे कुम्हरार विधानसभा के विधायक अरुण सिन्हा ने कहा कि आज जो डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ है और बगल में गंगा के किनारे जो मरीन ड्राइव है, इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि राजधानी पटना जो कभी देश का गौरव हुआ करता था, चंद्रगुप्त और चाणक्य के समय में, उस इतिहास को एक बार फिर दोहरा रहा है।
इधर, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि डबल डेकर बनने से लोगों को आराम होगा। 2.2 किलोमीटर में बना यह पुल बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी. साथ ही पटना के कई प्रमुख मार्ग और इलाके इस डबल देकर से जुड़ गए हैं। इससे शहर के सबसे पुराने इलाकों में एक अशोक राजपथ और पूर्वी पटना का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।
Bihar Politics: ‘हिम्मत है तो लालू का विरोध कर के दिखाएं’ आंबेडकर अपमान पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर का चैलेंज
Jun 15, 2025, 3:09:00 PM
Bihar Crime News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 8 जवान घायल
Jun 15, 2025, 2:47:00 PM
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के DNA का हुआ मिलान, परिजनों को जल्द सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर
Jun 15, 2025, 2:40:00 PM
Bihar News: बिहार में मानसून के दौरान बालू खनन पर इस दिन तक रोक, सरकार का दावा- नहीं होगी कोई परेशानी
Jun 15, 2025, 2:21:00 PM
Father's Day 2025: फादर्स डे पर रोहिणी ने पिता लालू प्रसाद को किया विश, तेजस्वी ने भी शेयर की तस्वीर
Jun 15, 2025, 2:03:00 PM