Edited By : Rakesh Singh | Jul 20, 2025, 8:48:00 AM
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम से जुड़े कर्मियों के तबादले पर रोक लगा दी गई है।
बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है और इसे सबसे पहले बिहार में लागू किया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि इससे जुड़े सभी पदाधिकारी और कर्मचारी 100% उपलब्ध रहें।
मुख्य सचिव के अनुसार, इस अभियान में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, BLO सुपरवाइजर और BLO की महत्वपूर्ण भूमिका है। BLO और सुपरवाइजर के रूप में शिक्षक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, कचहरी सचिव, पंचायत सचिव, टोला सेवक आदि कार्यरत हैं।
उन्होंने निर्देश दिया कि इन कर्मियों का तबादला किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाए। यदि इन कर्मचारियों को उनके विभागीय कार्यों के लिए हटाया जाना आवश्यक हो, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार के लिए घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को सफल बनाने हेतु हर ज़रूरी कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
Bihar News: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कर्मियों के तबादले पर रोक, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Jul 20, 2025, 8:48:00 AM
Patna Crime News: पटना AIIMS में हॉस्टल के कमरे से पीजी के छात्र का शव बरामद, संदिग्ध मौत से हड़कंप
Jul 20, 2025, 8:37:00 AM
Bihar Flood News: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, बाढ़ की आशंका देखते हुए पटना के 78 स्कूल बंद
Jul 20, 2025, 8:18:00 AM
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने पटना के थाने में किसके खिलाफ दर्ज कराया केस, जानिए.. पूरा मामला?
Jul 20, 2025, 8:06:00 AM
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जताई आपत्ति, 35 राष्ट्रीय नेताओं को लिखा पत्र
Jul 20, 2025, 7:56:00 AM