Edited By : Rakesh Singh | Jun 05, 2025, 7:21:00 AM
Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने की तैयारियों में जुटे हैं। पार्टी में उन्हें लेकर उत्साह इतना अधिक है कि विभिन्न सीटों से उन्हें उम्मीदवार बनाने के प्रस्तावों की होड़ लग गई है।
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बुधवार को चिराग को शाहाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यदि चिराग शाहाबाद की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे पहले भी चिराग पासवान को शेखपुरा सीट से लड़ने का ऑफर दिया जा चुका है। यह प्रस्ताव पार्टी के नेता इमाम गजाली द्वारा पटना में लगाए गए पोस्टर के माध्यम से सामने आया था।
वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी और जमुई से सांसद अरुण भारती ने भी कार्यकर्ताओं की भावना को साझा करते हुए कहा कि चिराग को किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, ताकि यह संदेश जाए कि वे सिर्फ एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
पिछले कुछ समय से चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। कई मंचों पर वे खुद भी यह संकेत दे चुके हैं कि वे अब केंद्रीय राजनीति की बजाय बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। हालांकि, अब तक उनके मैदान में उतरने को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन यह स्पष्ट है कि उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) बिहार एनडीए का हिस्सा है और बीजेपी की ओर से भी उन्हें हरी झंडी मिल चुकी है।
बिहार का शाहाबाद क्षेत्र एनडीए के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह क्षेत्र भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जैसे चार जिलों में फैला है और यहां की कुल 22 विधानसभा सीटें निर्णायक भूमिका निभाती हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए इस क्षेत्र में सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज कर सका था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी करारी हार झेलनी पड़ी थी।
एनडीए इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 4 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा की, जिसमें उन्होंने करीब 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
अब चिराग पासवान को एनडीए की कमजोर कड़ी माने जा रहे शाहाबाद से चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति पर काम हो रहा है। इससे न केवल लोजपा-रामविलास को मजबूती मिलेगी, बल्कि सहयोगी दलों को भी सशक्त राजनीतिक संदेश जाएगा। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चिराग किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, या वास्तव में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं। इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिलने की संभावना है।
Bihar Politics: ‘हिम्मत है तो लालू का विरोध कर के दिखाएं’ आंबेडकर अपमान पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर का चैलेंज
Jun 15, 2025, 3:09:00 PM
Bihar Crime News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 8 जवान घायल
Jun 15, 2025, 2:47:00 PM
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के DNA का हुआ मिलान, परिजनों को जल्द सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर
Jun 15, 2025, 2:40:00 PM
Bihar News: बिहार में मानसून के दौरान बालू खनन पर इस दिन तक रोक, सरकार का दावा- नहीं होगी कोई परेशानी
Jun 15, 2025, 2:21:00 PM
Father's Day 2025: फादर्स डे पर रोहिणी ने पिता लालू प्रसाद को किया विश, तेजस्वी ने भी शेयर की तस्वीर
Jun 15, 2025, 2:03:00 PM