Edited By : Rakesh Singh | Jun 14, 2025, 7:41:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने जा रही है। पार्टी के अंदर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, और इसी क्रम में आरजेडी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल के नाम पर मुहर लगा दी है। वे आरजेडी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की जगह लेंगे। मंगनी लाल मंडल आज यानी 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।
19 जून को पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन की अध्यक्षता में राज्य परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के अन्य सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। उसी दिन परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस चुनावी प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे कर रहे हैं। उनके अनुमोदन के बाद बिहार सहित अन्य राज्यों के निर्वाचन पदाधिकारियों ने पार्टी के सभी राज्य कार्यालयों में राज्य परिषद की सूची प्रकाशित कर दी है।
आरजेडी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से दूर रहे हैं। वे राजपूत समुदाय से आते हैं और पार्टी का प्रमुख सवर्ण चेहरा माने जाते हैं। हाल के महीनों में उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी भाग नहीं लिया और पार्टी कार्यालय में उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हुई।
अब उनकी जगह मंगनी लाल मंडल को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वे अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। मंगनी लाल बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों के सदस्य भी रहे हैं। हालांकि बीच में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में चले गए थे, लेकिन इसी वर्ष उन्होंने आरजेडी में वापसी की है। अगले सप्ताह आरजेडी को बिहार में एक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, जो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Bihar Politics: ‘हिम्मत है तो लालू का विरोध कर के दिखाएं’ आंबेडकर अपमान पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर का चैलेंज
Jun 15, 2025, 3:09:00 PM
Bihar Crime News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 8 जवान घायल
Jun 15, 2025, 2:47:00 PM
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के DNA का हुआ मिलान, परिजनों को जल्द सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर
Jun 15, 2025, 2:40:00 PM
Bihar News: बिहार में मानसून के दौरान बालू खनन पर इस दिन तक रोक, सरकार का दावा- नहीं होगी कोई परेशानी
Jun 15, 2025, 2:21:00 PM
Father's Day 2025: फादर्स डे पर रोहिणी ने पिता लालू प्रसाद को किया विश, तेजस्वी ने भी शेयर की तस्वीर
Jun 15, 2025, 2:03:00 PM