Edited By : Rakesh Singh | Jul 20, 2025, 7:56:00 AM
Bihar Politics: बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देश के 35 प्रमुख विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर गंभीर आपत्तियां जताई हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा लोकतंत्र पर हमला करने के लिए चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की समीक्षा के नाम पर बिहार में 12 से 15 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है, जिसका आकलन उनके निजी स्रोतों से हुआ है। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि यह पूरी प्रक्रिया गैर-पारदर्शी और पक्षपातपूर्ण है, जिसमें गणना प्रपत्र मतदाताओं की सहमति के बिना अपलोड किए जा रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने यह पत्र लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं को भेजा है। पत्र में उन्होंने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की है।
तेजस्वी ने यह भी उल्लेख किया कि तीन दिन पहले ही 35 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने की खबरें प्रकाशित और प्रसारित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यह प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी नहीं बनती, तब तक इसका विरोध जारी रहेगा।
इससे पहले INDIA गठबंधन ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए बिहार बंद का आयोजन किया था। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने मार्च भी निकाला।
गठबंधन ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण में जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है, वे गरीब और वंचित वर्ग के पास उपलब्ध नहीं हैं, जिससे करोड़ों लोगों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। गठबंधन का कहना है कि यह प्रक्रिया विधानसभा चुनाव के बाद कराई जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
Bihar News: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कर्मियों के तबादले पर रोक, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Jul 20, 2025, 8:48:00 AM
Patna Crime News: पटना AIIMS में हॉस्टल के कमरे से पीजी के छात्र का शव बरामद, संदिग्ध मौत से हड़कंप
Jul 20, 2025, 8:37:00 AM
Bihar Flood News: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, बाढ़ की आशंका देखते हुए पटना के 78 स्कूल बंद
Jul 20, 2025, 8:18:00 AM
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने पटना के थाने में किसके खिलाफ दर्ज कराया केस, जानिए.. पूरा मामला?
Jul 20, 2025, 8:06:00 AM
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जताई आपत्ति, 35 राष्ट्रीय नेताओं को लिखा पत्र
Jul 20, 2025, 7:56:00 AM