Edited By : Rakesh Singh | Jul 06, 2025, 7:48:00 AM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा जल्द ही महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है। शनिवार को पद्मभूषण रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में रालोजपा कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मुद्दे पर पशुपति पारस ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। तेजस्वी ने कहा कि हमने उनके प्रस्ताव को महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के समक्ष रख दिया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में एनडीए को हराने की चाहत रखने वाले सभी दलों का साथ मिलना एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में उन्हें रांची भी जाना था, लेकिन शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। तेजस्वी ने बताया कि हेमंत सोरेन से बातचीत हुई है और उन्होंने भी महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। निर्णय जल्द लिया जाएगा।
बता दें कि पशुपति पारस के एनडीए से अलग होने के बाद से ही उनके महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं। जनवरी में दही-चूड़ा भोज के अवसर पर जब लालू प्रसाद यादव उनके घर गए थे, तभी से चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई मौकों पर पारस ने भी संकेत दिए थे कि वे देर-सबेर महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। इसी तरह, हेमंत सोरेन की जेएमएम भी महागठबंधन में शामिल होने की तैयारी में है। हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने यह भी कहा है कि यदि गठबंधन में शामिल नहीं हुए तो वे बिहार की दर्जनभर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान लालू यादव की पार्टी आरजेडी, इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी। हेमंत सोरेन ने आरजेडी को 6 सीटें दी थीं, जिनमें से 4 पर आरजेडी ने जीत दर्ज की। एक विधायक सोरेन सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में जेएमएम के महागठबंधन में शामिल होने की संभावनाएं और मजबूत मानी जा रही हैं।
Bihar Pink Bus: बिहार के सभी जिलों में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का विस्तार, 80 नई बसें जल्द होंगी शामिल
Jul 06, 2025, 8:30:00 AM
Patna News: मुहर्रम पर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 377 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
Jul 06, 2025, 8:18:00 AM
Gopal Khemka Murder Case: बेऊर जेल से जुड़े गोपाल खेमका हत्याकांड के तार, छापेमारी में SIT के हाथ क्या लगा?
Jul 06, 2025, 8:02:00 AM
Bihar Politics: महागठबंधन में जल्द शामिल हो सकते हैं पशुपति पारस और हेमंत सोरेन, तेजस्वी ने दिए संकेत
Jul 06, 2025, 7:48:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर मतदाताओं को बड़ी राहत, अब नही करना होगा यह काम
Jul 06, 2025, 7:36:00 AM