Edited By : Rakesh Singh | Aug 08, 2025, 7:16:00 AM
Bihar News: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और लड़कियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य की चुनिंदा सरकारी बसों में 9 अगस्त को महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त रहेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बहनों की सुविधा के लिए लिया गया है।
यह सुविधा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सिटी बसों और विभिन्न शहरों में चलने वाली पिंक बसों में लागू होगी। इन बसों में महिलाएं बिना टिकट के यात्रा कर सकेंगी, जबकि पुरुष यात्रियों को सामान्य किराया देना होगा।
BSRTC ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी। निगम के अनुसार, यह नियम पूरे राज्य में संचालित सरकारी सिटी बसों और नई पिंक बसों पर लागू रहेगा। यह सुविधा 9 अगस्त को सुबह 6 बजे से देर शाम तक प्रभावी रहेगी।
बता दें कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा देने की परंपरा बिहार में पहले भी रही है। पिछले वर्षों में भी राज्य सरकार इस त्योहार पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देती रही है। इस साल न सिर्फ बिहार, बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, भोपाल और इंदौर जैसे राज्यों में भी ऐसी ही घोषणाएं की गई हैं।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM