Edited By : Sonu | Aug 04, 2025, 7:29:00 PM
Nitish Kumar: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनावी साल में बिहार की सत्तारूढ़ दल के तरफ से लगातार लोक लुभावन फैसले लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार खास कर विपक्ष इन बातों को लेकर मुद्दा बना रही थी उसे पूरा कर उन्हें खत्म कर रही है।
इसी कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार में डोमिसाइ नीति लागू कर दिया है। उन्होंने आज सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
दरअसल, चुनाव से पहले नीतीश कुमार के इस ऐलान को मास्टरस्ट्रोक साबित हो रही है। डोमिसाईल लागू करने को शिक्षक अभ्यर्थी मांग कर रहे थे।बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू होने को लेकर अब कैबिनेट की मुहर लगेगी। जिसके बाद शिक्षक भर्ती में अब पहले बिहारी को मौका मिलेगा तब ही बाहरी को अवसर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स इस बात की घोषणा की है कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया है।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM