Edited By : Rakesh Singh | Jul 20, 2025, 7:30:00 AM
Chandan Mishra Murder Case: बिहार एसटीएफ ने सजायाफ्ता कैदी चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार रात पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आनंदपुर इलाके से मोस्ट वांटेड तौसीफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया। तौसीफ के साथ-साथ चार अन्य सचिन सिंह, हरीश सिंह, युनूस खान और एक महिला को भी पकड़ा गया है। इस दौरान एक आरोपी घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों को आनंदपुर स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक सफेद रंग की कार भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि बिहार एसटीएफ की टीम शुक्रवार से ही कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान शनिवार की देर रात पांचों आरोपियों को दबोचा गया।
इससे पहले खबर आई थी कि इस हत्याकांड से जुड़े पांच आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उनके नाम स्पष्ट नहीं थे। हालांकि, अभी तक बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
तौसीफ और उसके साथियों को छिपने में कुछ लोग मदद कर रहे थे, जिन्हें 'न्यू टाउन' स्थित एक आवासीय परिसर से पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान तौसीफ सफेद रंग की गाड़ी से भाग निकला था। तभी से एसटीएफ की टीम उसका पीछा कर रही थी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने तौसीफ की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार किया।
तौसीफ की गिरफ्तारी से पहले उसका नाम मुख्य आरोपियों में शामिल कर इश्तेहार तामिल कराया गया था। फिलहाल, एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम गिरफ्तार आरोपियों के व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट की जांच कर रही है। साथ ही, उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाली जा रही है।
चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश जेल में बंद शेरू ने रची थी। उसने पहले चंदन के एक खासमखास से दोस्ती की और फिर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगा। शेरू, तौसीफ और अन्य साथियों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। चूंकि चंदन जेल में था, इसलिए वे उसके बाहर आने का इंतजार करते रहे।
इसी बीच चंदन को इलाज की जरूरत पड़ी। उसने अपने करीबी से बातचीत की, और उस जानकारी को शेरू तक पहुंचा दिया गया। शेरू ने उसे ऐसे अस्पताल में इलाज करवाने की सलाह दी जहां शूटर आसानी से पहुंच सकें। तौसीफ ने सुझाव दिया कि चंदन को नेहरू पथ स्थित पारस अस्पताल में भर्ती किया जाए, जो उसके इलाके में पड़ता है। जैसे ही अस्पताल में चंदन की मौजूदगी की पुष्टि हुई, सभी सक्रिय हो गए।
शेरू का संबंध एक बड़े सोना लुटेरा गिरोह से भी है। बेऊर जेल में उसकी दोस्ती इस गिरोह से हुई थी। बाद में उसने अपने गुर्गों के माध्यम से कई बार इस गिरोह की मदद भी की। सूत्रों का कहना है कि हत्या के बाद शेरू ने आरोपियों को बिहार छोड़कर बाहर भागने की सलाह दी थी, जिससे वे गिरफ्तारी से बच सकें।
Bihar News: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कर्मियों के तबादले पर रोक, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Jul 20, 2025, 8:48:00 AM
Patna Crime News: पटना AIIMS में हॉस्टल के कमरे से पीजी के छात्र का शव बरामद, संदिग्ध मौत से हड़कंप
Jul 20, 2025, 8:37:00 AM
Bihar Flood News: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, बाढ़ की आशंका देखते हुए पटना के 78 स्कूल बंद
Jul 20, 2025, 8:18:00 AM
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने पटना के थाने में किसके खिलाफ दर्ज कराया केस, जानिए.. पूरा मामला?
Jul 20, 2025, 8:06:00 AM
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जताई आपत्ति, 35 राष्ट्रीय नेताओं को लिखा पत्र
Jul 20, 2025, 7:56:00 AM