Edited By : Rakesh Singh | Aug 02, 2025, 8:19:00 AM
Sanjeev Mukhiya: NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत दे दी है। वह 1 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में था और 90 दिन से अधिक समय से जेल में बंद था।
CBI ने अभी तक संजीव मुखिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की थी। इसी आधार पर शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह की अदालत में संजीव मुखिया की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
बता दें कि NEET UG 2024 की परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी के आरोप में कई लोगों की गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में यह मामला आर्थिक अपराध इकाई को सौंपा गया, जिसके बाद पेपर लीक का मामला सामने आया।
केंद्र सरकार ने जांच को गंभीरता से लेते हुए इसे CBI को ट्रांसफर कर दिया। CBI ने 23 जून 2024 को अपनी एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। अब तक इस केस में 49 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। CBI ने 1 जुलाई 2024 को 13 अभियुक्तों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की थी और अब तक 45 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM