Edited By : Rakesh Singh | Jul 31, 2025, 7:22:00 AM
Patna Crime News: पटना पुलिस लाइन में एक चालक सिपाही अशोक कुमार सिंह की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार सिंह वर्ष 2004 से पुलिस लाइन में रह रहे थे और उनके साथ पूरा परिवार वहीं रहता था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनके बड़े बेटे अजीत कुमार सिंह, जिनकी उम्र लगभग 25 वर्ष है, उनके साथ रह रहे थे। अजीत ने बताया कि दो दिन पहले उनकी मां घर चली गई थीं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 (विधि व्यवस्था), कृष्ण मुरारी प्रसाद ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके का दौरा किया। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। परिवार के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अशोक सिंह के बड़े बेटे अजीत कुमार सिंह की एक साल पहले शादी हुई थी, जबकि उनके छोटे बेटे रंजीत कुमार सिंह ने प्रेम विवाह किया था।
बताया गया कि अशोक सिंह इस प्रेम विवाह से सहमत नहीं थे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक कलह को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM