Edited By : Rakesh Singh | Aug 06, 2025, 8:11:00 AM
Bihar Politics: बिहार में अवैध संपत्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में AIMIM के पूर्व जिलाध्यक्ष रहीमुद्दीन उर्फ हैबर की संपत्तियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। किशनगंज पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए कोर्ट में प्रस्ताव समर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हैबर पर सरकारी राशि के गबन का आरोप है। उनके खिलाफ 2014 में ठाकुरगंज थाने में कांड संख्या 188/14 दर्ज है। पहले वह आरजेडी में थे, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर AIMIM में शामिल हो गए और कुछ समय बाद उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया हालांकि अब पार्टी ने भी उन पर कार्रवाई करते हुए विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है और सात दिनों के भीतर पार्टी कार्यालय को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। पुलिस ने किशनगंज जिले में ऐसे 5 व्यक्तियों की पहचान की है जिन्होंने अपराधों के जरिए करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाई है।
इन सभी के नामों की सूची पुलिस मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। प्रस्तावित कार्रवाई में नशा तस्करी, देह व्यापार, और सरकारी धन की हेराफेरी करने वाले आरोपित शामिल हैं। हैबर के अलावा दो अन्य आरोपितों पर भी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इनमें खगड़ा निवासी मो. कुर्बान और बहादुरगंज के प्रेमनगर में देह व्यापार से जुड़ा दलाल चांद हुसैन उर्फ चांद शामिल हैं।
पुलिस का दावा है कि इन्होंने देह व्यापार के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है और इनके खिलाफ पहले से ही थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही अवैध संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा और अन्य जिलों में भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM