Edited By : Sonu | May 28, 2025, 6:03:00 PM
VIRAT KOHLI : यदि आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या वह संभव है कि कोई क्रिकेट खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बिना कोई वैध गेंद फेंके ही विकेट हासिल कर सकता है? तो आप थोड़ा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और काफी देर बाद आपको इसका जवाब मालूम चल पाएगा। लेकिन, हम आपसे कहें की ऐसा हुआ है और इस तरह का काम करने वाला कोई आम क्रिकेटर नहीं बल्कि 'किंग कोहली' हैं। इसके बाद अब आप गूगल करना शुरू कर देंगे तो जरा रूकिए यह वेबसाइट आपको यहीं पूरी जानकारी दे देगी। तो चलिए आपको बताते हैं की यह आखिर कैसे हुआ।
पहले तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि गेंदबाजी का ये अनोखा रिकॉर्ड उस खिलाड़ी के नाम है जो दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में गिना जाता है। जिसके नाम बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड हैं। यह कारनामा विराट कोहली ने किया था। अब सवाल की ऐसा कब किया था ? इसका जवाब यह है कि यह मौका था 2011 का भारत बनाम इंग्लैंड T-20I मैच।
दरअसल, 2011 में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। उस दौरे में दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 4 टेस्ट मैच की सीरीज हुई थी। इसके अलावा दोनों के बीच एक टी-20 इंटरनेशनल भी खेला गया। 0वीं गेंद पर विकेट का वाकया उस दौरे के इसी इकलौते टी-20 मैच में हुआ था। 31 अगस्त 2011 को मैनचेस्टर में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। सुरेश रैना ने 33 और राहुल द्रविड़ ने 31 रन का योगदान दिया। इस मैच में विराट कोहली 5 गेंद में सिर्फ 4 रन ही बना सके। इसके बाद जीत के लिए 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना चुकी थी। इयॉन मोर्गन 1 और केविन पीटरसन 33 रन बनाकर खेल रहे थे।
इसी समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक विराट कोहली को गेंदबाजी पर लगा दिया। कोहली ने अपने करियर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उससे पहले एक भी गेंद नहीं फेंकी थी। सामने केविन पीटरसन थे। विराट कोहली ने टी-20 करियर की पहली ही गेंद वाइड फेंक दी, लेकिन पिटरसन उसे मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उनका बल्ला गेंद को नहीं छू पाया और विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी ने चीते जैसी रफ्तार से स्टंपिंग कर दी। इस तरह विराट कोहली के नाम टी-20 में बिना कोई वैध गेंद फेंके ही विकेट हासिल करने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। ऐसा पहली बार हुआ था।
आपको बताते चलें कि, उस मैच में विराट कोहली ने 3 ओवर फेंके थे और 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। कप्तान धोनी ने उस मैच में रोहित शर्मा से भी 1 ओवर कराया था जिसमें उन्होंने 16 रन दिए थे। उस मैच को इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत लिया था। इतना ही नहीं, अंग्रेजों ने वनडे और टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। भारत उस पूरे दौरे में एक अदद जीत के लिए तरसता रहा।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM