Edited By : Sonu | Jun 01, 2025, 3:57:00 PM
Cricketer Rinku Singh : भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और यूपी के जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की बात और तारीख पक्की हो गई है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। तो आइए जानते हैं इसको लेकर ताजा अपडेट क्या हैं ?
दरअसल, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में होने वाली है। 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई का कार्यक्रम तय है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी है। 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के एक होटल में शादी की रस्में पूरी की जाएंगी।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में शादी के लिए बुकिंग हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सगाई में सीमित संख्या में गेस्ट शामिल होंगे। लखनऊ के 5 सितारा होटल में आयोजित होने वाले इस सगाई समारोह में 21 सांसदों को न्यौता भेजा गया है। हालांकि, सगाई में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पूरा परिवार आमंत्रित है।
वहीं,सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के भी शामिल होने की संभावना है। विराट कोहली और गौतम गंभीर भी सगाई में शामिल हो सकते हैं। प्रिया सरोज और रिंकू की सगाई और शादी में राजनीति और खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
आपको बताते चलें कि, इस साल जनवरी में ही क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। तभी साफ हो गया था कि प्रिया और रिंकू जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन तब शादी और सगाई की डेट फाइनल नहीं हो पाई थी। जनवरी में जब रिंकू सिंह और प्रिया की शादी की चर्चा चली थी तब प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि टी-20 और आईपीएल के बाद दोनों की सगाई की तारीख तय की जाएगी। अब आखिरकार दोनों की शादी की सगाई और शादी की तारीख पक्की कर दी गई है।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM