Edited By : Rakesh Singh | May 17, 2025, 6:44:00 AM
Neeraj Chopara: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भाला 90.23 मीटर दूर फेंका। यह थ्रो उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में किया।
नीरज चोपड़ा 90 मीटर से अधिक दूरी का थ्रो करने वाले भारत के पहले, एशिया के तीसरे और दुनिया के 25वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर की दूरी तय कर उन्होंने मुकाबले में बढ़त बना ली थी।
हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद नीरज स्वर्ण पदक से चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
इस प्रतियोगिता में ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 85.64 मीटर का थ्रो करके तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के एक अन्य प्रतिभाशाली एथलीट किशोर जेना ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया और 78.60 मीटर का थ्रो करते हुए आठवें स्थान पर रहे।
Amrit Bharat Train: गोरखपुर के रास्ते चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन, छपरा से दिल्ली या अमृतसर के बीच चलाने की तैयारी
Aug 13, 2025, 8:28:00 AM
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, टिकट के दावेदारों से होगी वन-टू-वन बात
Aug 13, 2025, 8:14:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक वारदात, घर से घसीटकर दंपति पर हथौड़ी से हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Aug 13, 2025, 7:47:00 AM
Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 13, 2025, 7:37:00 AM
Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश कुमार, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी
Aug 13, 2025, 7:25:00 AM