Edited By : Sonu | Jun 08, 2025, 4:10:00 PM
RINKU SINGH : भारतीय क्रिक्रेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में दोनों ही परिवार के अलावा अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल होटल में सगाई के लिए 15 कमरे बुक थे। इसमें 5 कमरे रिंकू सिंह के परिवार व दोस्तों के लिए थे। रिंग सेरेमनी में 300 खास मेहमानों को न्योता था। इस दौरान सिक्योरिटी के भी खास इंतजाम थे। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अपनी रिंग सेरेमनी में प्रिया सरोज ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा था। जबकि क्रिकेटर रिंकू सिंह ने डिजाइनर कुर्ता और पजामा पहना हुआ था।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई समारोह कार्यक्रम पंडित उमेश त्रिवेदी ने कराया। इस दौरान दोनों की वरीक्षा की रस्म भी हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान होटल के चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी तैनात रही।
मालूम हो कि, रिंकू सिंह सगाई से पहले मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उनकी छोटी बहन नेहा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए एक फोटो शेयर की थी। जिसमें नेहा, रिंकू और एक अन्य मंदिर के पास खड़े दिखे थे।
बता दें कि जनवरी महीने से ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि तब डेट फाइनल नहीं हो पाई थी। हालांकि बाद में प्रिया सरोज के चाचा और तीन बार सासंद रह चुके तूफानी सरोज ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रिंकू और प्रिया दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। प्रिया की सहेली के पिता के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों परिजनों के रजामंदी के बाद शादी का फैसला लिया गया। अब 18 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बधेंगे।
Bihar Politics: ‘मदरसा शिक्षकों को बुलाकर टोपी पहनने से किया इनकार’ तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर हमला
Aug 22, 2025, 9:15:00 AM
Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व को लेकर गैंगवार, दो कुख्यात अपराधियों की गोली मारकर हत्या; डबल मर्डर से हड़कंप
Aug 22, 2025, 9:01:00 AM
Bihar School News: आज बंद रहेंगे बिहार के इस जिले के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश; जानिए.. क्या है वजह?
Aug 22, 2025, 8:41:00 AM
Tej Pratap Yadav: कौन हैं लालू फैमिली के पांच ‘जयचंद’ जो रचते हैं साजिश? आज खुलासा करेंगे तेज प्रताप यादव
Aug 22, 2025, 8:30:00 AM
Patna News: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत; तेज रफ्तार ने ले ली जान
Aug 22, 2025, 8:13:00 AM