Edited By : Rakesh Singh | Aug 13, 2025, 7:13:00 AM
Bihar Election 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिहार पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका में अब तक 6.86 लाख लोगों को नोटिस जारी की है, जबकि करीब 1.50 लाख लोगों से बंधपत्र भरवाया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत जिलाधिकारियों को अब तक 1662 लोगों को जिला में प्रवेश से रोकने के प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से 339 मामलों में आदेश पारित कर दिया गया है। इसके अलावा 8 मामलों में डिटेंशन ऑर्डर पारित कर असामाजिक तत्वों को जिला बदर किया गया है जिनमें नवादा के 3, भागलपुर और शेखपुरा के 2-2, और बेगूसराय के 1 व्यक्ति शामिल हैं।
बिहार पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 के जनवरी से जून माह तक 55,000 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 3905 हत्या के आरोपी, 725 डकैती,1451 लूट के आरोपी, 2609 एससी-एसटी, दुष्कर्म और अपहरण जैसे संगीन मामलों के आरोपी शामिल हैं।
इसी अवधि में राज्य के विभिन्न न्यायालयों ने 46,616 मामलों में कुल 64,098 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। इनमें 3 को फांसी, 601 को आजीवन कारावास, 307 को 10 वर्ष से अधिक, 760 को 10 वर्ष से कम,1284 को दो वर्ष तक की सजा मिली है। फांसी की सजा पाने वाले अभियुक्तों में एक मधुबनी के जयनगर, और दूसरा कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
बिहार पुलिस ने विभिन्न न्यायालयों से प्राप्त मामलों में अब तक बड़ी संख्या में वारंटों और आदेशों का निष्पादन किया है। जिसमें 2,34,366 मामलों में जुर्माना की कार्रवाई, जमानतीय वारंट- 1,71,561, अजमानतीय वारंट- 1,89,932, स्थायी वारंट- 2,605, इश्तेहार (हाजिरी आदेश)- 42,009 और कुर्की-जब्ती के 22,309 मामलों में कार्रवाई की गई है।
एडीजी विधि-व्यवस्था, पंकज कुमार दराद ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य भर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शांति में खलल डालने वालों को पहले ही नोटिस जारी किया जा रहा है, और जरूरत पड़ने पर निषेधाज्ञा एवं जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है।
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
Aug 15, 2025, 8:52:00 AM
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ हादसे के बाद अबतक 46 शव बरामद, 100 से अधिक घायल; 200 से ज्यादा लापता
Aug 15, 2025, 8:28:00 AM
Janmashtami Muhurat: 16 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें.. व्रत, पूजा और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
Aug 15, 2025, 8:15:00 AM
Bihar Crime News: रेप के आरोप में पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान सद्दाम, महिला की बहन के साथ किया था दुष्कर्म
Aug 15, 2025, 7:53:00 AM
Independence Day 2025: देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Aug 15, 2025, 7:33:00 AM