Edited By : Rakesh Singh | Aug 15, 2025, 8:15:00 AM
Janmashtami Muhurat: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 में इस बार गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय दोनों ही एक ही दिन 16 अगस्त (शनिवार) को व्रत रखेंगे और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे।
शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और मध्य रात्रि में हुआ था। इस बार अष्टमी तिथि का आरंभ 15 अगस्त को दोपहर 12:58 बजे हो रहा है, और इसका समापन 16 अगस्त की रात 9:34 बजे होगा।
जन्माष्टमी 2025 – प्रमुख तिथियां और शुभ मुहूर्त:
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 15 अगस्त 2025 – दोपहर 12:58 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त: 16 अगस्त 2025 – रात 9:34 बजे
कृतिका नक्षत्र प्रारंभ: 16 अगस्त 2025 – सुबह 8:08 बजे
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ: 17 अगस्त 2025 – सुबह 4:38 बजे
रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 18 अगस्त 2025 – सुबह 3:17 बजे
चंद्रोदय (चंद्रमा उदय का समय): 16 अगस्त की रात – 11:32 बजे
जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त (निशीथा काल पूजा): 17 अगस्त (शनिवार देर रात) – 12:04 AM से 12:47 AM तक
पंचामृत स्नान का समय: 17 अगस्त – 12:25 AM
व्रत पारण का समय: 17 अगस्त की सुबह – 5:51 बजे
जन्माष्टमी की तिथि निर्धारण की परंपरा की बात करें तो स्मार्त संप्रदाय (गृहस्थ जन) अष्टमी तिथि और चंद्रोदय काल को मानकर व्रत करते हैं। वहीं वैष्णव संप्रदाय के लोग उदयकाल रोहिणी नक्षत्र को मानकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं। इस बार दोनों संप्रदायों के लिए तिथि का समायोजन ऐसा बना है कि गृहस्थ और वैष्णव दोनों ही 16 अगस्त को व्रत रखेंगे और श्रीकृष्ण की पूजा एक ही रात को करेंगे।
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
Aug 15, 2025, 8:52:00 AM
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ हादसे के बाद अबतक 46 शव बरामद, 100 से अधिक घायल; 200 से ज्यादा लापता
Aug 15, 2025, 8:28:00 AM
Janmashtami Muhurat: 16 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें.. व्रत, पूजा और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
Aug 15, 2025, 8:15:00 AM
Bihar Crime News: रेप के आरोप में पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान सद्दाम, महिला की बहन के साथ किया था दुष्कर्म
Aug 15, 2025, 7:53:00 AM
Independence Day 2025: देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Aug 15, 2025, 7:33:00 AM