Edited By : Rakesh Singh | Aug 15, 2025, 7:02:00 AM
Bihar Crime News: बिहार पुलिस और एसटीएफ ने गुरुवार शाम वैशाली जिले के चिंतामणिपुर हाई स्कूल के पीछे स्थित एक बगीचे में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी अरविंद सहनी को मार गिराया। यह एनकाउंटर उस समय हुआ जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी और अरविंद ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी और कुछ अन्य जवान भी घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।
अरविंद सहनी लूट और हत्या के दर्जनों मामलों में वांछित था और कई वर्षों से फरार चल रहा था। बीते 28 मई 2025 को वह समस्तीपुर कोर्ट से पेशी के बाद अपने तीन साथियों के साथ पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया था। कोर्ट हवालात की ग्रिल तोड़कर पांच कैदी भागे थे, जिनमें से एक नागेंद्र महतो को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन अरविंद, मनीष कुमार, मनजीत कुमार और हैदर भागने में सफल रहे थे।
इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीम अरविंद की तलाश में जुटी हुई थी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने उस पर 50,000 का इनाम घोषित किया था, जबकि उसके साथियों मोहम्मद अनवर और मंजीत कुमार पर 25,000-25,000 का इनाम रखा गया था। पुलिस को 10 दिन पहले उसकी लोकेशन भी मिली थी, लेकिन वह वहां से भी भाग निकलने में कामयाब रहा था।
3 अगस्त 2025 की रात मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में अरविंद सहनी के जुटने की सूचना पुलिस को मिली। जब पुलिस ने भटौना लक्ष्मण चौक पर घेराबंदी की तो वह पुलिस को देखकर बाइक, मैगजीन और कारतूस छोड़कर फरार हो गया। माना जा रहा है कि वह किसी बड़ी लूट की साजिश रच रहा था।
अरविंद सहनी वैशाली थाना क्षेत्र के सहथा भगवानपुर गांव का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 30 साल थी। उसके खिलाफ वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में कुल 22 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।
वह न सिर्फ बिहार बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी लूट की बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। हाजीपुर में 2019 में मुथूट फाइनेंस के ऑफिस से 55 किलो सोने की लूट और मुजफ्फरपुर बैंक डकैती में भी उसका नाम सामने आया था। इनाम घोषित होने के बावजूद वह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
Aug 15, 2025, 8:52:00 AM
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ हादसे के बाद अबतक 46 शव बरामद, 100 से अधिक घायल; 200 से ज्यादा लापता
Aug 15, 2025, 8:28:00 AM
Janmashtami Muhurat: 16 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें.. व्रत, पूजा और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
Aug 15, 2025, 8:15:00 AM
Bihar Crime News: रेप के आरोप में पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान सद्दाम, महिला की बहन के साथ किया था दुष्कर्म
Aug 15, 2025, 7:53:00 AM
Independence Day 2025: देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Aug 15, 2025, 7:33:00 AM