Edited By : Rakesh Singh | Jul 04, 2025, 8:40:00 AM
Sawan 2025: सनातन धर्म में सावन माह को अत्यंत पवित्र और शिव भक्ति के लिए विशेष माना गया है। यह महीना भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है। इस वर्ष सावन 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में श्रद्धा और भक्ति से शिव जी की पूजा करने से जीवन में शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई को सुबह 2:06 और समापन 12 जुलाई को सुबह 2:08 बजे होगा। सनातन परंपरा के अनुसार उदया तिथि मान्य होती है, इसलिए सावन 11 जुलाई से गिना जाएगा। सावन में इस बार चार सोमवार पड़ रहे हैं। 14 जुलाई – पहला सोमवार, 21 जुलाई – दूसरा सोमवार, 28 जुलाई – तीसरा सोमवार, 4 अगस्त – चौथा सोमवार जबकि सावन महीन 9 अगस्त – सावन पूर्णिमा को होगा।
ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार, 14 जुलाई को छह शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे और भी फलदायी बनाते हैं। इन योगों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
योग का नाम समय (14 जुलाई)
प्रीति योग सुबह 10:00 बजे से रात 10:30 तक
आयुष्मान योग दोपहर 12:18 से 01:51 बजे तक
सुकर्मा योग दोपहर 01:43 से 02:33 बजे तक
शोभन योग 02:37 PM से 04:58 PM
सर्वार्थसिद्धि योग 02:37 PM से 04:58 PM
शिव योग 05:19 PM से 07:11 PM
सावन सोमवार की पूजा विधि
उपवास रखें
शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, बेलपत्र अर्पित करें
चंदन, पुष्प, अक्षत चढ़ाएं और भोग लगाएं
पूरी श्रद्धा से आरती करें
मंत्र जाप व क्षमा प्रार्थना करें
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्राकाल का साया, राखी बांधने का सही समय क्या रहेगा?
Aug 09, 2025, 8:36:00 AM
Liquor Ban in Bihar: पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में कहां से आ रही शराब? सामने आई यह जानकारी
Aug 09, 2025, 8:22:00 AM
Bihar Politics: खचरी है.. पूर्व विधायक अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी के लिए क्यों कही ऐसी बात?
Aug 09, 2025, 8:11:00 AM
विधायकों की खरीद-फरोख्त केस: अब इन दो MLA से पूछताछ करेगी EOU, नोटिस जारी कर इस दिन दफ्तर बुलाया
Aug 09, 2025, 7:58:00 AM
मोकामा गैंगवार केस में बड़ी गिरफ्तारी: बिहार STF ने मोनू सिंह को बरौनी से दबोचा, अनंत सिंह की रिहाई के बाद बढ़ी हलचल
Aug 09, 2025, 7:36:00 AM