Edited By : Rakesh Singh | Aug 09, 2025, 7:36:00 AM
Mokama Gangwar Case: मोकामा के पंचमहला गोलीकांड मामले में फरार चल रहे सोनू-मोनू गैंग के सदस्य मोनू सिंह को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन से की गई है। मोनू सिंह की यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब तीन दिन पहले ही मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं।
इससे पहले, पिछले महीने मोनू के भाई सोनू सिंह को भी जमानत मिल चुकी है और वह जेल से बाहर आ चुका है। हालांकि घटना के बाद से मोनू सिंह लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही थी। आखिरकार आज वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।
इसी साल जनवरी महीने में मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव में सोनू-मोनू गिरोह और अनंत सिंह समर्थकों के बीच गंभीर गोलीबारी हुई थी, जिसमें लगभग 100 राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद अनंत सिंह और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मोनू सिंह तब से फरार चल रहा था।
बताया जाता है कि इस विवाद की जड़ एक लेन-देन का मामला था। सोनू-मोनू गैंग ने मुकेश सिंह नामक व्यक्ति के घर में ताला लगा दिया था, जिसके बाद अनंत सिंह खुद मामले को सुलझाने के लिए नौरंगा जलालपुर गांव पहुंचे थे। वहीं पर यह गैंगवार हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच पुरानी दुश्मनी रही है। सोनू-मोनू का मोकामा और लखीसराय इलाके में अच्छा दबदबा माना जाता है। बताया जाता है कि सोनू-मोनू परिवार का एक सदस्य नौरंगा जलालपुर पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह के प्रभाव के कारण अनंत सिंह ने इसका विरोध किया था।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था और उन्हें पटना के बेऊर जेल में भेजा गया था। हालांकि अब उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मोनू सिंह की गिरफ्तारी से मोकामा क्षेत्र में एक बार फिर से हलचल मच गई है और पुलिस की कार्रवाई के बाद गैंगवार से जुड़े कई और मामलों की जांच भी तेज हो सकती है।
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की इस दिन होगी बैठक, टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन होगी बात
Aug 10, 2025, 8:22:00 AM
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया सचेत
Aug 10, 2025, 7:59:00 AM
Patna News: पटना में हर रविवार 'नो हॉर्न डे', ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू; लग सकता है जुर्माना
Aug 10, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट पर राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी, अब तक नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
Aug 10, 2025, 7:38:00 AM
Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, आरजेडी विधायक के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था!
Aug 10, 2025, 7:31:00 AM