Edited By : Rakesh Singh | Aug 09, 2025, 8:11:00 AM
Bihar Politics: मोकामा के बाहुबली और बहुचर्चित पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिहाई के महज दो दिन बाद उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से खुद के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि तेजस्वी मोकामा से चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी जमानत जब्त करवा देंगे।
चौंकाने वाली बात यह रही कि अनंत सिंह अब मौजूदा विधायक और अपनी पत्नी नीलम देवी पर भी निशाना साधने लगे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या नीलम देवी को फिर से चुनाव लड़वाएंगे, तो उन्होंने कहा कि नहीं। बढ़िया काम नहीं की। गुस्सा नहीं है पत्नी से लेकिन बढ़िया काम नहीं की। जनता से मिली-जुली नहीं।
जब पत्रकार ने पूछा कि वे पत्नी के खिलाफ इस तरह क्यों बोल रहे हैं, तो अनंत सिंह ने अपने अंदाज में जवाब दिया और कहा कि "पत्नी रहे खचरी तो उसका कहें शुद्धा। कोई खचर है तो शुद्धा कहें।" फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या घर जाने पर पत्नी नाराज नहीं होंगी, तो उन्होंने कहा, "जो बोले हैं, वाजिब बोले हैं।"
दरअसल, अनंत सिंह ने जनवरी 2024 में मोकामा के पचमहला गोलीकांड मामले में सरेंडर किया था। उसी केस में उन्हें 5 अगस्त 2025 को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली और वे दो दिन पहले जेल से बाहर आए हैं।
अनंत सिंह ने 2005 से 2020 तक मोकामा सीट से लगातार पांच चुनाव जीते थे। लेकिन 2022 में एके-47 और हथियार बरामदगी केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई। इसके बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत हासिल की।
2019 में अनंत सिंह ने नीलम देवी को कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़वाया था, जिसमें उन्हें ललन सिंह से हार का सामना करना पड़ा। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनवरी 2024 में महागठबंधन छोड़कर एनडीए में लौटे, तो नीलम देवी ने भी राजद छोड़कर सरकार का समर्थन कर दिया।
अगस्त 2024 में अनंत सिंह को एके-47 केस में बरी कर दिया गया, लेकिन जनवरी 2025 में सोनू-मोनू गैंग से हुई गोलीबारी के मामले में उन्हें फिर जेल जाना पड़ा। अब वे जमानत पर बाहर हैं और 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गए हैं।
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की इस दिन होगी बैठक, टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन होगी बात
Aug 10, 2025, 8:22:00 AM
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया सचेत
Aug 10, 2025, 7:59:00 AM
Patna News: पटना में हर रविवार 'नो हॉर्न डे', ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू; लग सकता है जुर्माना
Aug 10, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट पर राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी, अब तक नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
Aug 10, 2025, 7:38:00 AM
Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, आरजेडी विधायक के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था!
Aug 10, 2025, 7:31:00 AM