Edited By : Rakesh Singh | Aug 14, 2025, 7:34:00 AM
Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड के विवादित विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल और एक महिला नेत्री को लेकर बेहद अशोभनीय टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि "सांसद अजय मंडल रखैल रखते हैं।" इस बयान से आहत होकर भागलपुर से सांसद अजय मंडल ने अब गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ थाना और कोर्ट में केस दर्ज कर दिया है। मामला मानहानि, चरित्र हनन और झूठे आरोपों से जुड़ा है।
गोपाल मंडल ने क्या कहा था?
दरअसल, गोपाल मंडल ने कुछ दिनों पहले मीडिया में बयान दिया था कि "सांसद अजय मंडल अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं, बल्कि महिला नेता के प्रचार में लगे हैं। वो तो सोए रहते हैं, उनकी रखैल हैं, उन्हीं का पोस्टर-बैनर देखने जाते हैं।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अजय मंडल उसी महिला को अगला चुनाव लड़वाने की तैयारी में हैं।
सांसद अजय मंडल का जवाब
सांसद अजय मंडल ने कहा, "मैं गोबर में ढेला नहीं मारना चाहता, लेकिन गोपाल मंडल की भाषा शर्मनाक है।" उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि वे पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर गोपाल मंडल को JDU से बाहर निकालने की मांग करेंगे, साथ ही मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
अब उन्होंने भागलपुर के बरारी थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करा दिया है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि “जिस महिला के बारे में भद्दा और झूठा आरोप लगाया गया है, वह मेरी भांजी और वर्तमान में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव हैं। यह आरोप न केवल बेबुनियाद है, बल्कि मेरी प्रतिष्ठा, सामाजिक छवि और पारिवारिक जीवन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाला है।”
गोपाल मंडल की आपराधिक पृष्ठभूमि का जिक्र
सांसद अजय मंडल ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि गोपाल मंडल पहले भी कई गंभीर आरोपों में संलिप्त रहे हैं, और विभिन्न थानों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोपाल मंडल मीडिया में बयान देकर और उसे वायरल कर उनकी और उनकी भांजी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। अंत में उन्होंने मांग की कि भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाए और उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा की जाए।
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
Aug 15, 2025, 8:52:00 AM
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ हादसे के बाद अबतक 46 शव बरामद, 100 से अधिक घायल; 200 से ज्यादा लापता
Aug 15, 2025, 8:28:00 AM
Janmashtami Muhurat: 16 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें.. व्रत, पूजा और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
Aug 15, 2025, 8:15:00 AM
Bihar Crime News: रेप के आरोप में पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान सद्दाम, महिला की बहन के साथ किया था दुष्कर्म
Aug 15, 2025, 7:53:00 AM
Independence Day 2025: देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Aug 15, 2025, 7:33:00 AM