Edited By : Rakesh Singh | Aug 14, 2025, 6:48:00 AM
Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट को लेकर मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने उन्हें नोटिस भेजा है।
यह मामला उस पोस्ट से जुड़ा है जिसमें लालू यादव ने बिहार की तुलना बलात्कार से की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा था, “बिहार = बलात्कार”। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बिहार में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। यह पोस्ट कई बार शेयर किया गया और विभिन्न समाचार चैनलों पर प्रमुखता से प्रसारित भी हुआ।
इस पर अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आपत्ति जताते हुए मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम), पश्चिमी की अदालत में परिवाद दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव का यह बयान बिहारियों की भावनाओं को आहत करता है और यह एक अपमानजनक तुलना है।
अधिवक्ता ने यह भी कहा कि एक बिहारी होने के नाते वे इस टिप्पणी से मर्माहत हैं। इस परिवाद पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी, पश्चिमी) अंजली सिन्हा ने 13 अगस्त को लालू यादव को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर 2025 को निर्धारित की गई है।
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
Aug 15, 2025, 8:52:00 AM
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ हादसे के बाद अबतक 46 शव बरामद, 100 से अधिक घायल; 200 से ज्यादा लापता
Aug 15, 2025, 8:28:00 AM
Janmashtami Muhurat: 16 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें.. व्रत, पूजा और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
Aug 15, 2025, 8:15:00 AM
Bihar Crime News: रेप के आरोप में पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान सद्दाम, महिला की बहन के साथ किया था दुष्कर्म
Aug 15, 2025, 7:53:00 AM
Independence Day 2025: देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Aug 15, 2025, 7:33:00 AM