Edited By : Rakesh Singh | Aug 14, 2025, 6:58:00 AM
Bihar Politics: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे 22 अगस्त को गया जिले के बोधगया में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और इस दौरान लगभग 1675 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
इस कार्यक्रम की जानकारी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम गयाजी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, और प्रधानमंत्री की यह यात्रा गया के विकास को नई गति देगी। उन्होंने बताया कि हम पार्टी के हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियों में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री की यह जनसभा मगध विश्वविद्यालय परिसर, बोधगया में आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन और एनडीए के स्थानीय नेता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, सभा स्थल पर करीब ढाई लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है और 80×40 फीट का भव्य मंच तैयार हो रहा है। बीजेपी का दावा है कि इस रैली में लगभग 3 लाख लोग शामिल होंगे।
बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले 18 जुलाई को उन्होंने मोतिहारी में 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की थी और 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। वह सीवान, रोहतास, पटना, मधुबनी सहित कई जिलों में कार्यक्रम कर चुके हैं। चुनावी साल में लगभग हर महीने प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं, जिससे यह साफ है कि राज्य चुनाव में केंद्र की गंभीरता बहुत अधिक है।
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के दुश्मनों को दिया सख्त संदेश
Aug 15, 2025, 8:52:00 AM
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ हादसे के बाद अबतक 46 शव बरामद, 100 से अधिक घायल; 200 से ज्यादा लापता
Aug 15, 2025, 8:28:00 AM
Janmashtami Muhurat: 16 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें.. व्रत, पूजा और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
Aug 15, 2025, 8:15:00 AM
Bihar Crime News: रेप के आरोप में पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान सद्दाम, महिला की बहन के साथ किया था दुष्कर्म
Aug 15, 2025, 7:53:00 AM
Independence Day 2025: देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Aug 15, 2025, 7:33:00 AM