Edited By : Sonu | Jun 12, 2025, 4:21:00 PM
Air India Plan Crash : गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। इस घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, इस प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। इस प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। इस हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।
बताया जा रहा है कि, विमान के पायलट सुमित सुब्बरवाल ने आखिरी मौके पर मे-डे (May day) कॉल दिया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन कॉल है, जिसे पायलट उस स्थिति में भेजता है जब विमान गंभीर संकट में हो और उसे इमरजेंसी हेल्प की जरूरत हो। एयर इंडिया का विमान जिस बिल्डिंग से टकराया, वह इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। जानकारी के मुताबिक यहां 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। इससे सटे ब्लॉक में रेजिडेंट डॉक्टर्स रहते थे।
इधर, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। सीट नंबर 2-D पर बैठे थे विजय रूपाणी। टिकट से कंफर्म हो गया है। सूत्रों का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं। उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री भी अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की इस दिन होगी बैठक, टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन होगी बात
Aug 10, 2025, 8:22:00 AM
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया सचेत
Aug 10, 2025, 7:59:00 AM
Patna News: पटना में हर रविवार 'नो हॉर्न डे', ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू; लग सकता है जुर्माना
Aug 10, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट पर राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी, अब तक नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
Aug 10, 2025, 7:38:00 AM
Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, आरजेडी विधायक के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था!
Aug 10, 2025, 7:31:00 AM