Edited By : Rakesh Singh | May 23, 2025, 8:55:00 AM
Corona: भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और एहतियाती उपायों को तेज कर दिया है।
हालांकि अब तक किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में संक्रमण में स्पष्ट बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यवार कोविड-19 के ताजा हालात की बात करें तो महाराष्ट्र में बुधवार को 26 नए मामले सामने आए। 2024 में अब तक कुल 132 केस दर्ज हो चुके हैं।
वहीं तमिलनाडु और कर्नाटक दोनों राज्यों में भी मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, हालांकि सटीक संख्या का ज़िक्र नहीं किया गया है। गुजरात में 15 नए मरीजों में JN.1 वेरिएंट की पुष्टि हुई है। सभी का घरों में इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि वेरिएंट ज्यादा गंभीर नहीं है।
वहीं हरियाणा के गुरुग्राम से 2 और फरीदाबाद से 1 नया मामला सामने आया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। केरल में मई 2025 में अब तक 182 नए केस सामने आए। सबसे ज्यादा मामले कोट्टायम (57), फिर एर्नाकुलम (34) और तिरुवनंतपुरम (30) में दर्ज किए गए।
ओडिशा में करीब ढाई साल बाद कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है। मरीज की हालत स्थिर है लेकिन उसे अन्य बीमारियां भी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि स्थिति पर निगरानी बढ़ाई गई है। घबराने की आवश्यकता नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी है। सभी मरीजों का उपचार घर पर किया जा रहा है।
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की इस दिन होगी बैठक, टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन होगी बात
Aug 10, 2025, 8:22:00 AM
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया सचेत
Aug 10, 2025, 7:59:00 AM
Patna News: पटना में हर रविवार 'नो हॉर्न डे', ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू; लग सकता है जुर्माना
Aug 10, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट पर राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी, अब तक नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
Aug 10, 2025, 7:38:00 AM
Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, आरजेडी विधायक के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था!
Aug 10, 2025, 7:31:00 AM