Edited By : Rakesh Singh | Jul 31, 2025, 6:16:00 AM
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सुबह 11 बजे डीबीटी के माध्यम से यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
इस अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में भी एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे। राज्यभर से किसान इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बुधवार को इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और किसानों की मांगों के अनुरूप उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कृषि से संबंधित नवीनतम योजनाओं और तकनीकों से जोड़ा जाएगा।
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की इस दिन होगी बैठक, टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन होगी बात
Aug 10, 2025, 8:22:00 AM
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया सचेत
Aug 10, 2025, 7:59:00 AM
Patna News: पटना में हर रविवार 'नो हॉर्न डे', ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू; लग सकता है जुर्माना
Aug 10, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट पर राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी, अब तक नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
Aug 10, 2025, 7:38:00 AM
Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, आरजेडी विधायक के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था!
Aug 10, 2025, 7:31:00 AM