Edited By : Rakesh Singh | Aug 01, 2025, 9:13:00 AM
PM Kisan Samman Nidhi: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार के किसानों को बड़ी राहत दी है। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त उन किसानों को भी दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। इससे राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। शनिवार, 2 अगस्त को किसानों के खातों में 2000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
फिलहाल राज्य में केवल चार लाख किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराई है। अगर रजिस्ट्री को अनिवार्य किया जाता, तो लगभग 70 लाख किसान योजना से वंचित रह जाते। चुनावी वर्ष को देखते हुए केंद्र ने यह शर्त फिलहाल हटा दी है। हालांकि, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है या जो आयकर दायरे में आते हैं, उनकी राशि रोक दी जा सकती है।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही किसानों के खातों में 20वीं किस्त की धनराशि भेज दी जाएगी। इसी दिन पटना के बापू सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य के लगभग 5000 किसानों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त राज्य के करीब 76 लाख 37 हजार किसानों के खाते में भेजी गई थी। इसके बाद किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई थी और आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। बावजूद इसके अब तक सिर्फ चार लाख किसानों की ही आईडी बन सकी है।
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की इस दिन होगी बैठक, टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन होगी बात
Aug 10, 2025, 8:22:00 AM
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया सचेत
Aug 10, 2025, 7:59:00 AM
Patna News: पटना में हर रविवार 'नो हॉर्न डे', ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू; लग सकता है जुर्माना
Aug 10, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट पर राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी, अब तक नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
Aug 10, 2025, 7:38:00 AM
Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, आरजेडी विधायक के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था!
Aug 10, 2025, 7:31:00 AM