Edited By : Rakesh Singh | Aug 02, 2025, 7:32:00 AM
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज जारी कर दी जाएगी। केंद्र सरकार 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सुबह 11 बजे डीबीटी के माध्यम से यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
इस अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में भी एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे। राज्यभर से किसान इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कृषि से संबंधित नवीनतम योजनाओं और तकनीकों से जोड़ा जाएगा।
बता दें कि कृषि कार्यों में मदद के लिए केंद्र सरकार देशभर के किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए ट्रांसफर करती है। इस रकम से किसानों को बीज और खाद खरीदने में सहायता मिलती है। देश के 9 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सरकार हर चार महीने पर दो हजार रुपए की मदद किसानों को देती है।
Bihar Politics: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की इस दिन होगी बैठक, टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन होगी बात
Aug 10, 2025, 8:22:00 AM
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया सचेत
Aug 10, 2025, 7:59:00 AM
Patna News: पटना में हर रविवार 'नो हॉर्न डे', ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू; लग सकता है जुर्माना
Aug 10, 2025, 7:51:00 AM
Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट पर राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी, अब तक नहीं दर्ज हुई कोई आपत्ति
Aug 10, 2025, 7:38:00 AM
Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, आरजेडी विधायक के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था!
Aug 10, 2025, 7:31:00 AM